अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2025 को सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल सड़क मरचूला के पास चेंकिग के दौरान एक पिकअप संख्या- UK01-CA-0780 को रोक कर सवार चालक विशाल सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल व परिचालक भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल को पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि इन कट्टों में सब्जी हैं। शक होने पर खोल कर देखा तो दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तत्पश्चात दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में FIR NO- 10/25 धारा 8/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया गया और वाहन को सीज किया गया। जो गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे। कीमत- 4,22,375/- रुपये है।
थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1-उ0नि0 कमित जोशी
2-अपर उ0नि0 लोमेश कुमार
3-हेड कानि0 सुरेश चन्द्र
4-हेड कानि0 संजू कुमार
5-कानि0 अमरेन्द्र कुमार