अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एंव जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा के मार्गदर्शन में दिनांक 21.06.2026 को समय 7:00 बजे से जिला न्यायालय सभागार अल्मोडा़ में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया गया।
योग का खास महत्व
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा शिविर का शुभारंभ करते हुए वसुधैव कुटुम्बकम के महत्तव को सार्थक करते हुए योग के महत्व एवं लाभ व स्वच्छ वातावरण आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। योग एवं वैदिक शोध संस्थान ( योगनिलयम) से योग प्रशिक्षक अमितेश सिंह, सहायक बेबी जैरा,एवं नविका जैरा द्वारा प्राणायाम, ध्यान एवं विभिन्न आसनों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास तथा मेडिटेशन कराया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो० याकूब,सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आफिया मतीन,सिविल जज ( जूनियर डिवीजन)श्रीमती उदिशा सिंह एवं जनपद न्यायालय अल्मोडा एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के,अधिवक्तागणों, कर्मचारीगणों, अधिकार मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
चलाया स्वच्छता अभियान
इसके बाद न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारियों, अधिकार मित्रों व पर्यावरण मित्रों द्वारा जिला न्यायालय परिसर के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया।