अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में ऊधम सिंह नगर को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड के जोखिम का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए शासन भी सतर्क हो गया है। आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार मौसम विभाग की ओर से जारी फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) रिस्क बुलेटिन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पौड़ी जिले के कुछ जलसंग्रहण क्षेत्रों और उसके आसपास फ्लैश फ्लड जोखिम का अंदेशा जताया है। जिस पर लोगों से अपील की है कि वे पुल-पुलियाओं, नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने का प्रयास न करें। प्रतिकूल मौसम और लगातार वर्षा को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही भूस्खलन संभावित मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें और यात्रा से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।