आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 12 अगस्त 2026 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। काम का दबाव थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है, लेकिन आपकी जिम्मेदारी निभाने की आदत आपको हर चुनौती से बाहर निकाल लेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का स्तर बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए पूरी लगन से जुटे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में थोड़ी देरी या रुकावट आ सकती है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज धैर्य, संयम और समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी मधुर वाणी लोगों का दिल जीतेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव का माहौल बन सकता है, लेकिन आपकी सूझबूझ स्थिति को संभाल लेगी। आज किसी नई जगह जाने या बड़ा फैसला लेने की बजाय वर्तमान कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज का दिन नई उम्मीदों और नए अवसरों की शुरुआत का संकेत दे रहा है। रास्ते में कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी, लेकिन आपकी बुद्धिमानी और सकारात्मक सोच उन्हें आसानी से पार करा देगी। विद्यार्थी नई चीजें सीखने और अपने कौशल को निखारने के लिए उत्साहित रहेंगे। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और परिवार का माहौल खुशियों से भर जाएगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। प्रमोशन, प्रशंसा या नई जिम्मेदारी मिलने जैसी कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा सकती है। मामा पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। हालांकि निवेश के मामलों में किसी की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपके सामने सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई योजनाएं सकारात्मक परिणाम देंगी। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने की संभावना है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को सुकून मिलेगा। धन लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ आज आपका मन हल्का-फुल्का और खुशमिजाज रहेगा, लेकिन काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। यदि पूरा ध्यान अपने दायित्वों पर लगाएंगे तो सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी कार्य आज पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अच्छा समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन राहत और प्रसन्नता लेकर आएगा। आज उन्नति के नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज या खुशखबरी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचें। अपनी पसंद और आराम की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विवाह या मांगलिक कार्य से जुड़ी खुशखबरी पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना देगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन राहत और उपलब्धियों का एहसास कराएगा। कार्यक्षेत्र में किसी मुश्किल काम को पूरा करने के लिए आपको अपनी टीम या जूनियर्स का सहयोग मिलेगा और अंत में सफलता भी आपके हाथ लगेगी। संतान की संगति और गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों में कटौती करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बना सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। आज नई जिम्मेदारियां आपके सामने आएंगी और आप उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दिनभर की भागदौड़ आपको थोड़ा थका सकती है, लेकिन धीरे-धीरे तनाव कम होता जाएगा। खर्च बढ़ने के बावजूद आपकी ऊर्जा और उत्साह कम नहीं होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। कानूनी मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और सही रणनीति से आप स्थिति को संभाल लेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कठिन विषय भी आसान लगने लगेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में भावनाओं के बजाय तर्क और विवेक का सहारा लें। शांत मन से लिया गया फैसला भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा।  वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी, पद या सम्मान मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। लंबे समय से रुकी हुई प्रगति की राह अब खुलती दिखाई दे रही है।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाग्य का साथ मिलने से नौकरी और कारोबार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपको हर काम में संतुलन और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आय के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी उसी गति से बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।