अल्मोड़ा: लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर हुए कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई आयोजित

आज श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता श्री लक्ष्मी भंडार के क्लब के प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें आज जन्माष्टमी महोत्सव को प्रारंभ करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनीत बिष्ट द्वारा किया गया।

कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुए कार्यक्रम-

इस दौरान कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने स्वागत में कहा कि यह संस्था अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत को संभाले हुए हैं और हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम अपनी संस्कृति पर गर्व करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखकर संस्था जन्माष्टमी महोत्सव के इस कार्यक्रम को कर रही है और आगामी दिनों में भी संस्था अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए जो प्रयास हो सकेंगे करेगी।

प्रतियोगिता में इन्हें मिला पुरूस्कार-

आज हुए जन्माष्टमी कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रोफ़ेसर सोनू द्विवेदी और त्रिभुवन गिरी महाराज रहे। उन्होंने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी द्वारा बहुत ही बेहतरीन कार्य किया गया था और प्रथम द्वितीय तृतीय का निर्णय करना काफी कठिन था। प्रतिभाग करने वाला हर प्रतिभागी बधाई का पात्र है। इस मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एकता साह को मिला। द्वितीय रूपा आर्य और तृतीय- ईशु बिष्ट को मिला। वही सांत्वना पुरस्कार दिव्या, योगिता साह, मीनाक्षी बिष्ट, प्रेरणा आर्य, पूर्णिमा साह, प्रियंका बिष्ट, आशु बोरा, महक गोस्वामी, आकांशा, प्रिया आर्य, आरती भण्डारी, अर्पिता सिंह, संजना, वृन्दा साह और अंजलि कश्यप ने जीते।

इन लोगों ने किया प्रतिभाग-

इस कार्यक्रम में रोहित शाह, चंचल तिवारी, धीरज शाह, दीपक रावत, ललित मोहन साह, धरणीधर पांडे, राजा पांडे, अभय साह, कंचन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, अर्जुन नयाल, अजय साह, संजय साह, मनोज साह, भरत गोस्वामी, राजेश शाह, योगेश जोशी, निकिता शाह, गीतांजलि रावत, पूजा थापा, विनोद थापा, अभय उप्रेती, बीना नयाल, मीना नेगी, प्रेमा मेर, निशा बिष्ट, रेखा आर्य, गीता जोशी, हीरा कनवाल, शरद साह, अनीमेश साह, सुबोध नयाल आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।