अल्मोड़ा: शराब पीकर बाजार में हंगामा करने पर पंहुचा हवालात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 01/01/2024 को  01 व्यक्ति शराब के नशे में धौलछीना बाजार ब्लॉक रोड पर जोर- जोर से हो हल्ला कर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही हैं। 

पुलिस की कार्यवाही

धौलछीना पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे व्यक्ति किशन राम निवासी पल्यू धौलछीना को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- हे0 का0 कुन्दन लाल
2- हे 0का0 सुरेन्द्र सिंह