April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: आरतोला हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

अल्मोड़ा के आरतोला के समीप एक ऑल्टो कार खाई में जली हुई अवस्था में मिली थी। कार के भीतर दो लोग थे। जिसमें एक की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा बेहद गंभीर हालत में था। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक‌ के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह है पूरा मामला

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला के थोड़ी आगे एक कार पटोरिया फ़ार्म के पास सुबह 4 बजे जली हुई मिली जिसमें दो युवक मौजूद थे। मॉर्निंग वॉक में गये लोगो ने जब उस कार को देखा था तो लोगो ने इसकी जानकारी राजस्व पुलिस को दी। इस हादसे में एक युवक मृत अवस्था में मिला था जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल था। जिसने देर रात हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार को एक मृतक के परिजन राजस्व पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि गाड़ी यूके04एन-4113 (जली हुई गाड़ी का नंबर) सिब्बन राम की है। वह दो दिन से लापता है। परिजनों का कहना था कि जला हुआ शव सिब्बन का ही है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव पहचान की है। परिजनों के डीएनए सैंपल भी ले लिए गए हैं। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग पाएगा। दूसरे मृतक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।