प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे जनपद अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी के बूथ स्तर से ब्लॉक इकाइयों के संगठन के चुनाव लगातार आयोजित किए जा रहे हैं । ब्लॉक हवालबाग कांग्रेस संगठन के चुनाव जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे एवम ब्लॉक चुनाव प्रभारी गीता रावत की देख रेख एवम मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।
शिवराज सिंह नयाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवम निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया की अध्यक्षता में शिवराज सिंह नयाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष एवम राहुल खोलिया गणेश पाठक पान सिंह बिष्ट भुवन चंद्र कांडपाल, रमेशलाल महेश कांडपाल, तथा सुंदरलाल को जिला कांग्रेस कमेटी हेतु डेलीगेट्स निर्वाचित हुए । सोमेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक एवम चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता महेशचंद्र सोमेश्वर ब्लॉक के ब्लॉक प्रभारी नियुक्त हुए ।
विकास कार्यों और वर्तमान सरकारों की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा
पीसीसी सदस्य हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश सिंह भाकुनी, पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया, एवम हरीश सिंह रौतेला में से किसी एक को बनाने पर सभी सहमत रहेंगे। बाहर के व्यक्ति को पी सी सी सदस्य बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता का विरोध होगा । बैठक में विस्तार से कांग्रेस की रीति एवम कांग्रेस कार्यकाल के विकास कार्यों और वर्तमान सरकारों की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई ।
बैठक में रहे मौजूद
बैठक में संजय दुर्गापाल, मनोहर सिंह भाकुनी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पान सिंह, रविंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र, पूरन चंद्र पाण्डेय, हेमचंद्र पाठक, पुष्कर सिंह, दीप कंडपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।