अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने रात्रि में शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नशे की चीजों से दूर रहे। उसके बावजूद भी लोग नशे का सेवन करते हैं। वही सोमेश्वर क्षेत्र में ग्राम रैत निवासी एक महिला द्वारा सूचना दी कि एक व्यक्ति रात्रि में शराब पीकर झगड़ा फसाद कर उत्पात मचा रहा है।

पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार-

जिसके बाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस टीम को मौके पर भेजे जाने पर एक व्यक्ति निर्मल सिंह ग्राम रैत में शराब पीकर उत्पात मचाते पाया गया। जिस पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।