अल्मोड़ा: एसएसजे विवि का 18 जून को आयोजित होगा पहला दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि शामिल होंगे राज्यपाल

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। विश्वविद्यालय अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने वाला है।

दीक्षांत समारोह

जानकारी के अनुसार यह दीक्षांत समारोह आगामी 18 जून को आयोजित होगा। इस गौरवशाली पल में 43 मेधावी शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनके नाम के आगे हमेशा के लिए ‘डॉक्टर’ का सम्मान जुड़ जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।