1,932 total views, 11 views today
अल्मोड़ा में आप और एनएसयूआई के बीच हुआ झगड़े का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले आप प्रदेश उपाध्यक्ष और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। जो बढ़ता जा रहा है।
एनएसयूआई ने आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर लगाए गंभीर आरोप-
आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन मेहरा और पूर्व जिला महासचिव विपुल कार्की ने प्रेस वार्ता कर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी पर गंभीर आरोप लगाये है। जिसमें उन्होंने कहा कि आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी द्वारा जो कहानी बताई जा रही है और वह पूरी तरह गलत है,जबकि अमित जोशी और उनके एक साथी ने पवन मेहरा पर हमला किया था। जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई है। वही जब मेडिकल जांच हुई तो उसमें आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज-
वही एनएसयूआई और आप दोनों पक्षों की ओर से इस मामले पर मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी है। वही पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
एनएसयूआई कार्यकर्ता आंदोलन को होंगे बाध्य-
एनएसयूआई ने कहा है कि यदि आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी एनएसयूआई संगठन पर दिये गये बयानों को जल्द वापस नहीं लेते तो समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होगें।
More Stories
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (11 अगस्त, गुरुवार , श्रावण शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी / पूर्णिमा , वि. सं. 2079)
उत्तराखंड कोविड अपडेट : मिले 180 नए संक्रमित, दो मरीजों की मौत
बग्वाल मेला: कल रक्षाबंधन के दिन देवीधुरा में खेला जाएगा पत्थरों से युद्ध, जानें