April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: लोधिया के पास जंगल में क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी के लोधिया स्थित जंगल में एक क्षत विक्षत शव मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जंगल में मिला शव-

जानकारी के अनुसार शनिवार दोहपर नगर से लगे लोधिया के पास घने जंगल में स्थानीय लोगों को एक शव पड़ा दिखाई दिया। जो काफी बुरी हालत में था। इसकी जानकारी स्थानीय ग्राम प्रधान ने कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतक की पहचान सुरेंद्र राम के रूप में हुई है। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी है।

मानसिक रूप से विक्षिप्त था मृतक-

जिस पर कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि ग्राम हिमखोला, धारचूला निवासी सुरेंद राम बीते 11 अक्तूबर को दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर अल्मोड़ा आ रहा था। तड़के करीब 4 बजे रोडवेज बस लोधिया स्थित एक दुकान में रूकी। इसी दौरान सुरेंद्र अचानक गायब हो गया। उसका एक बैग बस में ही था, जिसमें एक मोबाइल फोन भी था। काफी ढूढ़खोज के बाद भी जब सुरेंद्र का कुछ पता वहीं लगा तो चालक ने उसका बैग धारानौला चौकी में पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी तलाश की जा रही थी।