मनसा पूर्णा आश्रम पूनाकोट पेटशाल में संत रतन गिरी महाराज एवं पंडित राजेश जोशी (शास्त्री जी) विभाग संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से दिनाँक 28-08-2021 से 30-08-2021 (त्रि दिवसीय) तक धेनु मानस कथा संचालित रहेगी।
यह रहेगा कार्यक्रम-
जिसमें मनसापूर्णी आश्रम, पूनाकोट, पेटशाल, अल्मोड़ा में (गौ कथा) दिनांक 28 अगस्त (शनिवार) 2021 से 30 अगस्त (सोमवार) 2021 तक संगीतमय प्रवचन- दोपहर 1 बजे से सायं 4:30 बजे तक जनमाष्टमी 30 अगस्त भजन संध्या (सायंकालीन 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक) होगा। वही 30 अगस्त जनमाष्टमी उत्सव पर सुप्रसिद्ध कलाकार एवं संगीत विशारद (गायक) पं० हेम चन्द्र पाण्डे एवं मण्डलीय हल्द्वानी (नैनीताल) के द्वारा विशेष भजन एवं झांकी प्रस्तुति भी होगी।