अल्मोड़ा: जनगणना–2027 के सफल संचालन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनगणना–2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत जनपद स्तर पर जनगणना से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से प्रारम्भ हो गया। यह प्रशिक्षण 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज जनगणना अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा जनगणना लिपिक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना–2027 की प्रक्रियाओं, तकनीकी प्रावधानों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करना है, जिससे कार्य निर्धारित समयसीमा में शुद्धता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जा सके।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षक तथा प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।