अल्मोड़ा: शहरों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अल्मोड़ा आ रहें हैं सैलानी

देश भर में भीषण गर्मी से लोग झूलस रहें हैं। इस बार अप्रैल माह से भीषण गर्मी ने अपने रिकॉर्ड बनाए। वहीं अब मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

पर्यटकों की आवाजाही शुरू-

जिसमें अल्मोड़ा जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुच रहें हैं। इस साल चार माह के भीतर 31 हजार 57 देसी और 348 विदेशी पर्यटक अल्मोड़ा पहुंच चुके है। जिसमें नगर के कसारदेवी, विनसर, जलना, ईकूखेत, दूनागिरी, रानीखेत आदि पर्यटन स्थलों में काफी मात्रा में पर्यटक पहुंचे है। वहीं मर्ई महीने में भी बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं‌ और पहाड़ों की सुंदर‌ वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।