अल्मोड़ा: कसार देवी रोड पर गिरा पेड़, फायर सर्विस ने हटाकर यातायात किया सुचारू

आज दिनांक 10.06.2024 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि ब्रह्मा रिजॉर्ट से 200 मीटर आगे कसार देवी रोड पर पेड़ गिरकर रोड के ऊपर बिजली के तार में लटका हुआ है।
      
यातायात किया सुचारू

जिस सूचना पर फायर सर्विस टीम द्वारा अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक विशालकाय पेड़ टूट कर रोड के ऊपर बिजली के तार में लटका हुआ था जिससे पेड़ का रोड पर गिरने का खतरा बना हुआ था फायर सर्विस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया गया तथा अवरुद्ध मार्ग खोलकर यातायात पुनः सुचारू किया गया।

फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम

1- FS.DVR मुकेश सिंह
2-FM भुवन कुमार
3-RWFM लीला, प्रियंका, सरोज