अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की ओर से ऐतिहासिक मल्ला महल में दो दिवसीय होलिकोत्सव का भव्य आगाज हो गया है।
यह रहें मुख्य अतिथि
जिसमें आज बुधवार को शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रम हुए। महिलाएं होली गीतों पर जमकर थिरकीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मेयर अजय वर्मा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरूण वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने होलिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि महिला कल्याण संस्था के प्रयास सराहनीय है।
होली गायन का आयोजन
जिसके बाद होलिकोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। होली गीतों का शुभारंभ भगवान गणेश की स्तुति के साथ किया। इसके बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने ढोलक और मंजीरें की थाप पर होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मां जगदम्बा टीम धारौनाल, मां कोकिला महिला सांस्कृतिक दल, जन शिक्षण संस्थान समिति, सर्वोदय नगर, मातृ शक्ति खत्याड़ी, जौहार सांस्कृतिक टीम, जाखन देवी टीम, महिला शक्ति तल्ली खत्याड़ी समेत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने महिला होलिकोत्सव में प्रतिभाग किया। महिला होल्यारों ने सिद्धि को दाता विध्न विनाशक होली खेले गिरजापति नंदन… होली गीत गाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अलावा मुझे मिल गया नंद का लाल रसिया होलिन…, आज नंद लाल संग खेलूंगी होली…, जल कैसे भरू जमुना गहरी…, गई गई रे असुर तेरी नारी मंदोदरी सिया मिलन गई वागां में…, शिव के मन माही बसे काशी…, सीता राम के ब्याह जनकपुर जाना है…, आदि होली गीतों और अन्य झोड़े गाकर खूब वाहवाही बंटोरी। होलिकोत्सव के शुभारंभ मौके पर महिला होत्यारों ने सामूहिक रूप से झोड़ा गायन किया।
रहें मौजूद
यहां महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष चंद्र अग्रवाल, संरक्षक मीता उपाध्याय, रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार व रंगकर्मी नवीन बिष्ट, अखिलेश थापा, सुनैना मेहरा, मंजू जोशी, ममता चौहान, डॉ. ललित मोहन नेगी, चंचल तिवारी, बृज मोहन जोशी, अखिलेश थापा, जयमित्र सिंह बिष्ट, सुंदर लटवाल समेत बड़ी संख्या में विभिन्न मोहल्लों की महिला होल्यार मौजूद रही।