अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग: शिव शक्ति और अल्मोड़ा वॉरियर्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले, इन टीमों को दी शिकस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टोरिया प्रीमियर लीग जारी है। जिसमें यह इस लीग का चौथा संस्करण है।

पहले मैच के नतीजे

जिसमें आज के नवें दिन में दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच गोल्डन बॉयस व शिव शक्ति के बीच खेला गया। टॉस जीतकर शिव शक्ति ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन बॉयस 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। शिव शक्ति ने 14 रनों से मैच जीता। मैन ऑफ़ द मैच शिव शक्ति के कमल बिष्ट रहे। जिन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट लिए।

दूसरे मैच के नतीजे

दूसरा मैच अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और अल्मोड़ा वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 157 रन बनायें। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा वॉरियर्स टीम ने 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर 158 रन बना मैच जीता। ये मैच अल्मोड़ा वॉरियर्स ने 6 विकेटों से जीता। मैन ऑफ द मैच अल्मोड़ा वॉरियर्स के चिराग देउपा रहे। जिन्होंने 21 गेन्दों में 39 रन व 4 ओवरों में 29 रन खर्च कर 3 विकेट लिये।

यह रहें मुख्य अतिथि

पहले मैच के मुख्य अतिथि किशन लाल टम्टा और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि अनिल आर्या द्वारा खिलाड़ीयों को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार और शमशाद अल्वी, स्कोरर की भूमिका में मयंक फ़र्तियाल और अभय अधिकारी रहे तो वही उद्द्घोषक की भूमिका में अनिल रहे।