3,394 total views, 4 views today
अल्मोड़ा जिले में विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भैसियाछाना ब्लॉक के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को चैक भी बांटे। उन्होंने इस दौरान केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
80 महिलाओं को बांटे चैक-
विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ब्लॉक के खांकरी, कसाडबैंड, जमराडी बैंड, कनारीछीना, मंगलता, डुंगर लेख में विभिन्न ग्राम पंचायत के 80 महिलाओं को आर्थिक सहायता के चैक बांटे।
लोगों ने जताया आभार-
इस दौरान स्थानीय जनता ने कनारीछीना में राजकीय एलोपैथिक अस्पताल भवन के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपए की स्वीकृति ओर जमरानी बैंड बेलवाल गांव मोटर मार्ग, नौगांव कनारीछीना मोटर मार्ग में वित्तीय स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया के लिए विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।
यह लोग रहे मौजूद-
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रवि नेगी, जगत सिंह नेगी, नंदन सिंह, जगदीश सिंह, कविता वाणी, ग्राम प्रधान गीता चम्याल, पप्पू लाल, चंदन चम्याल, लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान पप्पू बाणी कई लोग मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड: भूकंप को लेकर चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताई यह वजह
द्वाराहाट: शराब पीकर वाहन चला रहा था चालक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ा: ताकुला पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम व महिला अपराधों के बारे में दी जानकारी