December 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

आज ग्राम प्रधान संगठन हवालबाग ने ब्लॉक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देव सिंह भोजक के नेतृत्व में आज ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को होंगे बाध्य-

जिसमें उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अतिशीघ्र उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसमें क्या भी कहा गया कि लंबे से उक्त मांगों के निराकरण को प्रधान मुखर है। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार चुप्पी साधे हुए हैं और ग्राम पंचायतों के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

जिसमें की गई यह मांग-

इस दौरान हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएससी सेंटरों को ग्राम पंचायत के खाते से जा रहे ₹2500 के निर्णय को वापस लेने, ग्राम प्रधानों को 10 हजार मानदेय और 5 हजार मासिक पेंशन दिए जाने, वित्त के मद में की गई कटौती को बंद करने, मनरेगा के तहत वर्ष भर में 100 दिन की जगह 200 दिन का रोजगार दिए जाने, ग्राम पंचायतों में अवर अभियंताओं की नियुक्ति करने, पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग का एकीकरण करने, ग्राम प्रधानों को आपदा कार्यों से निपटने हेतु पांच लाख की राशि जिए जाने आदि मांग की।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देव सिंह भोजक, महा सचिव गौरव कांडपाल, मीडिया प्रभारी किशन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह, पान सिंह, मनोज मेहरा, महेश लाल आर्य, नंद किशोर, मोहित जोशी, मनोज जोशी आदि भी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!