अल्मोड़ा: खाद्य कारोबारियों के लिए कार्यशाला आयोजित, सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की दी गई जानकारी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ामें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, अल्मोड़ा द्वारा जनपद के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

यह कार्यशाला आज, 10 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे से स्थानीय ‘होटल सुनीता सन सिटी’, अल्मोड़ा में संपन्न हुई। आज 10 जून को इसका सफल आयोजन किया गया। इस संबंध में सहायक आयुक्त/ अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) द्वारा होटल एसोसिएशन, अल्मोड़ा के अध्यक्ष को पहले ही पत्र जारी कर सभी होटल व रेस्टोरेंट स्वामियों को सूचित करने का अनुरोध किया गया था।


​आम जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर दिया जोर

​कार्यशाला के दौरान सहायक आयुक्त/ अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा की ओर से बताया कि खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 (FSSA) के कड़े नियमों, स्वच्छता मानकों और श्रेणीवार गाइडलाइंस की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालक आम जनमानस को पूरी तरह से स्वास्थ्यवर्धक, स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं। मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही गई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में स्थानीय होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने भाग लिया।

रहें मौजूद

इस अवसर पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त/ अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, ईश्वर नेगी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, निकेश उपाध्याय, हरीश जोशी, इंदर सिंह बिष्ट, सौमिल अग्रवाल, अनिल भट्ट, रोहित रौतेला, योगेश नयाल, संजय सिंह बिष्ट, राजू अग्रवाल, महेश कश्यप, सुंदर कनवाल, कमल गुप्ता, उमेश उपाध्याय, त्रिलोक बिष्ट, भगवान लटवाल आदि मौजूद रहे।