भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से बंगलुरु में शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से बंगलुरु में शुरू हो रहा है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने बताया कि दिनरात के इस मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम दर्शकों के लिये पूरी क्षमता से खुलेगा। पहले केवल पचास प्रतिशत दर्शकों के आने की अनुमति दी गई थी।…