बागेश्वर: वर्षाकाल और आपदा को लेकर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया कपकोट दौरा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। वर्षाकाल व आपदा को लेकर सजग जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया कपकोट का दौरा। कपकोट में भारी वर्षा के चलते सोमवार देर रात्रि में अवधेश वर्मा के आंगन की दीवार ढह गयी थी, जिसका जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया व दीवार बनाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश उपजिलाधिकारी व सहायक अभियंता सिंचाई को दिए। मौके पर अधिकारियों ने बताया कि मकान को कोई खतरा नहीं है।

जल भराव की निकासी के लिए शीघ्र आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने केदारेश्वर मैदान के किनारे हुए जल भराव का निरीक्षण किया, जिससे वहां खेलने वाले बच्चों के लिए खतरा होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तत्काल जल भराव क्षेत्र में एंगल लगाकर ताड़बाड़ करने के निर्देश उपजिलाधिकारी व लोनिवि अभियंता को मौके पर दिए। साथ ही जल भराव की निकासी के लिए शीघ्र आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश सहायक अभियंता सिंचाई को दिए। उन्होंने एनडीआरएफ से वार्ता करते हुए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश भी मौके पर दिए।

मौजूद रहे

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, सहायक अभियंता सिंचाई जगत सिंह बिष्ट, अवर अभियंता लोनिवि दीपक उप्रेती व एनडीआरएफ के जवान मौजदू रहे।