April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: घास काटने गयी गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

जंगल में घास काटने गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इसी वर्ष अप्रैल माह में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया है।

देर रात तक घर न आने पर परिजन रात भर उसे खोजते रहे

चुचेर गांव निवासी नीमा देवी(उम्र 22 वर्ष) पत्नी प्रकाश कोरंगा मंगलवार को लगभग चार बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। वह रातभर नीमा को खोजते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह लगभग 7 बजे नीमा शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में परिजनों को दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को घटना‌ की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में गिर गई ऐसा प्रतीत हो रहा है। महिला गर्भवती थी और उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। महिला के मायके को भी सूचना दी गई है। मायके वालों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।