भारत बंद: आज संयुक्त किसान मोर्चा का “भारत बंद”, व्यापारी संगठनों का भी बंद को समर्थन

आज 27 सितंबर है। आज किसान संगठनों का भारत बंद शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार 27 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। आज किसान आंदोलन के 10 महीने भी पूरे हो रहे हैं।

भारत बंद में 40 से अधिक कृषि संगठन शामिल-

27 सितंबर को ही राष्ट्रपति ने किसान कानूनों को मंजूरी दी थी। आज भारत बंद में 40 से अधिक कृषि संगठन शामिल हैं। किसानों को कई राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। आज यह हड़ताल सुबह 6 बजे से शुरू हुई जो शाम के 4 बजे तक जारी रहेगी।

इस संगठनों का किसानों के भारत बंद को समर्थन-

वही उत्तराखण्ड में भी व्यापारी संगठनों ने किसान संगठनों की ओर से आयोजित भारत बंद को समर्थन देने का एलान किया है। इसके साथ कई संगठनों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।