March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज गूगल बना रहा है अपना 23वां जन्मदिन, जाने कैसे बना “Google

आज के समय में टेक़्नोलोजी बहुत ज्यादा एडवांस हो गई है। हमें कुछ भी सर्च करना हो, वह हमें गूगल पूरी जानकारी के साथ दिखा देता है। इसमें हम सभी भाषाओं की जानकारी ले सकते हैं। गूगल से बहुत से काम आसान हुए हैं। इसी गूगल को आज 23 साल हो गये हैं। आज गूगल अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर गूगल आज दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

ऐसे हुई इसकी शुरुआत-

गूगल की खोज साल 4 सितंबर, 1998 को कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र ने की। इसकी शुरुआत वास्तव में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर हुई थी। लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने Google.stanford.edu एड्रेस पर इंटरनेट सर्च इंजन बनाया था। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था। जिसे बाद में Google कर दिया गया था। वर्तमान में सुंदर पिचई (Sundar Pichai) इसके सीईओ हैं। और उन्होंने 24 अक्टूबर 2015 को इसका पदभार संभाला था। 

गूगल ने बनाया खास डूडल-

इस मौके पर गूगल ने अपना खास डूडल (Doodle ) बनाया है, जिसमें एक केक है और उसके ऊपर ’23’ लिखा गया है। इस डूडल में Google में लिखे गए ‘L’ की जगह पर कैंडल लगाई गई है। इस एनिमेटेड किया गया है। जो बेहद शानदार लग रहा है। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।