भीमताल: अज्ञात कार सवार दो लोग आठ वर्षीय बच्चे को उठाकर फरार, मुकदमा दर्ज

भीमताल (नैनीताल) से जुड़ी खबर सामने आई है।यहां नगर के नौकुचियाताल मार्ग स्थित एक होटल के पास गुरूवार को एक अज्ञात सफेद रंग की कार रूकी और एक आठ वर्षीय बालक, जो अपने साथियों के साथ दोपहर में खेल रहा था, उसे उठाकर ले गए। बालक की पहचान कुंदन (8) पुत्र प्रदीप निवासी पांखरहा थाना और पोस्ट पांकी जिला पलामू झारखंड के रूप में हुई है।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज-

जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना शाम सात बजे पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों ने अपहरण की आशंका जताई है।