भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज अपने सबसे छोटे प्रक्षेपण यान एसएसएसएलवी-डी-1 का किया प्रक्षेपण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज अपने सबसे छोटे प्रक्षेपण यान एसएसएसएलवी-डी-1 का प्रक्षेपण किया। इसे सवेरे नौ बजकर 18 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरीकोटा स्थित सतीश धनव अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया।एसएसएसएलवी-डी-1 रॉकेट ने पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह-ई.ओ.एस.-02 और एक अन्य लघु उपग्रह आजादी सैट पृथ्वी की कक्षा में…