अल्मोड़ा: ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला का तीसरा दिन रहा भावुक, छाया मंथरा-कैकेयी संवाद, राम वनगमन के मार्मिक दृश्यों ने नम की आंखें
अल्मोड़ा: नगर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुके श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला के तीसरे दिन मंच पर रामायण के सबसे मर्मस्पर्शी प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। रामलीला मंचन जिसमें कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय और शानदार संवाद अदायगी से दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर…