March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए दही, हो‌ सकते हैं यह नुकसान

आज हम बात कर रहे हैं दही की। गर्मी में दही खाना सबको पसंद होता है। दही सेहत के लिए उपयोगी है, इसमें हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। दही पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही पेट की कई समस्याओं का उपचार भी करता है। दही खाने के बहुत से फायदे होते हैं। लेकिन अगर सही समय पर इसका सेवन नहीं किया जाए तो यह आपको बीमार भी बना सकती है। बेवक्त दही खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खास तौर पर देर रात में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए दही नुकसानदायक भी हो सकती है।‌

अर्थराइटिस में दर्द बढ़ने की परेशानी-

जो लोग गठिया की समस्या से परेशान हैं। उन्हें रात का दही का सेवन करने से बचना चाहिए।‌माना जाता है कि रात के समय दही का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।‌अगर कोई व्यक्ति जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो उसे दही का सेवन रात के समय बंद कर देना चाहिए।

पाचन पर असर-

रात के समय दही का सेवन करने से आपका पाचन गड़बड़ा सकता है।‌माना जाता है कि दही को पचाने में काफी समय लगता है जिससे रात को हमारा शरीर को दही का पचाने में काम नहीं कर पाता है जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपको उल्टी कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है म्यूकस-

म्यूकस आपके गले में खराश और सर्दी, जुकाम की समस्या को भी बढ़ा सकता है। रात के समय दही का सेवन करने से शरीर में म्यूकस की समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेद में भी यह बात कही जाती है कि रात में दही का सेवन करने के कारण शरीर में म्यूकस भी अधिक मात्रा में बनने लगता है।

बढ़ सकता है मोटापा-

रात में दही का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है। अगर आपका वजन पहले से ही ज्यादा है तो आपको रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए मोटापे की समस्या से बचने के लिए आपको रात के समय दही के सेवन से बचना चाहिए।

सर्दी जुकाम का बढ़ना-

कोरोनाकाल में सर्दी जुकाम परेशानी का सबब बन सकता है। सर्दी हो या गर्मी रात में दही का सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए रात में दही को खाने से परहेज करें।

रात में दही से हो सकती है उल्टी-

रात में दही का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर विपरीत असर पड़ता है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है।

चेहरे पर आ सकते हैं मुहांसे-

रात में दही का सेवन आपके चेहरे की रौनक भी छीन सकता है। दही के सेवन से चेहरे पर मुहांसे आ सकते हैं।

जोड़ों में दर्द-

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें रात को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।