March 22, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

चक्रवाती तूफान जवाद इन राज्यों में मचा सकता है भारी तबाही, IMD ने दी चेतावनी

 3,590 total views,  2 views today


पूरे देश में अब ठंड शुरू हो गई है। जिसके बाद अब तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। वही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि 24 घंटों में चक्रवाती तूफान जवाद के मजबूत होने के आसार हैं।

चक्रवाती तूफान का अलर्ट-

आज दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन में केंद्रित हो जाएगा। विभाग ने कहा है कि इसके बाद के 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती तूफान  तेज हो जाएगा। जो 4 दिसंबर यानी शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने की संभावना है। ओडिशा के गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आज उत्तराखण्ड राज्य में भी बारिश होने की संभावना है।