◆ प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन0 वी0 रमना ने आज उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया और न्यायाधीश न्यायमूर्ति जमशेद बी0 पार्दीवाला को पद की शपथ दिलाई।
◆ श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के चलते इस्तीफा दिया।
◆ मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत के बाहर धमाका हुआ। पुलिस ने कार्यालय के आस-पास के इलाके की घेराबंदी कर दी है।
◆ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्र ने उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर कर कहा कि वे राष्ट्रद्रोह के प्रावधान पर पुनर्विचार करने के लिए तैयार है। हमारा मानना है कि इस धारा को भारत के फ़ौजदारी से निकाल देना चाहिए। ऐसा लगता है कि सरकार नहीं चाह रही कि उच्च न्यायालय इस पर कोई फैसला ले।
◆ राजद्रोह कानून मामले पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राजद्रोह कानून का मालमा कई दिनों से सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आज हमने सुप्रीम कोर्ट को साफ-साफ बताया कि प्रधानमंत्री के आदेश पर ये फैसला लिया गया है कि राजद्रोह कानून पर हम पुनर्विचार और पुन: जांच करेंगे।
◆ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-देश में ई-जनगणना कराने की सभी तैयारियां पूरी।
◆ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी के मंच पर स्व-आलोचना आवश्यक है लेकिन यह इस तरह नहीं की जानी चाहिए जिससे आत्मविश्वास और मनोबल गिरे।
◆ सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को आखिरी दिन सोमवार को 2.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में सबसे ज्यादा आवेदन हुए।
◆ मुंबई इंडियंस के सूर्य कुमार यादव हाथ में चोट लगने से आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।
◆ स्पेशल नीड वाले बच्चे को फ्लाइट में जाने से रोकने के मामले में इंडिगो ने माफी मांगी।
◆ 1945 में नाजी जर्मनी पर मिली जीत का जश्न मना रहे रूस में राष्ट्रपति पुतिन का भाषण मुख्य रूप से यूक्रेन पर केंद्रित था। युद्ध के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराते हुए पुतिन ने कहा कि वे रूस पर हमले की तैयारी में थे। नाटो सीमा पर तैनाव पैदा कर रहा था।
◆ चक्रवाती तूफान असानी का आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों तक पहुंचने की संभावना।
◆ भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानि कि रॉ (RAW) के पहले प्रमुख और भारत के मास्टरस्पाई के नाम से मशहूर “आर. एन. काव” या रामेश्वर नाथ काव का आज जन्मदिन है। 10 मई 1918 को जन्मे रामेश्वर नाथ काव के दिमाग और कुशल रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान और कामयाबी मिली।
◆ अमेरिका में 50 साल बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद अमेरिका के कई शहरों में लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
More Stories
02 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज है जयंती, जनमानस पर छोड़ी अपनी अमिट छाप
Health tips: चूना खाने से शरीर को मिलते हैं यह खास फायदें, हड्डियां भी होती है मजबूत, जानें
आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी सोई किस्मत, पढ़िए भविष्यफल