द्वाराहाट: सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: रवि रौतेला

आज भारतीय जनता पार्टी के द्वाराहाट मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रवि रौतेला विधायक महेश नेगी मंडल प्रभारी भगवत सिंह रावल ने दीप प्रज्वलित कर द्वाराहाट मंडल की कार्यसमिति का शुभारंभ किया।

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पंहुचाने का है लक्ष्य-

जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आगामी चुनाव की बेला को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक और सभी प्रकोष्ठओं के अध्यक्ष व मोर्चों के पदाधिकारियों को चुनावी माहौल में जी जान से जुड़ना है। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री युवा एवं बेरोजगारों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं-

द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने कहा कि राज्य को युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी मिले है जिन से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं और वह युवा एवं बेरोजगारों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कई जन कल्याणकारी योजनाओं को सरकार ने संचालित किया है। पिछले साढे 4 साल में विकास के अभूतपूर्व काम सरकार द्वारा किए गए हैं उन सभी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है जिससे कि 2022 में फिर से राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने।

मंडल अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का जताया आभार-

मंडल प्रभारी भगवान सिंह रावल ने भी पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करते हुए चुनावी माहौल में ढलने का संकल्प दिलाया।  इस दौरान भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान कार्यक्रम में  घनश्याम भट्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, अनिल सिंह शाही, भूपेंद्र कांडपाल, जगदीश बुघानी, नवीन मेनाली, ममता भट्ट, आनंद आग्रि, पंकज तिवारी, देवेन्द्र रौतेला,विनोद भट्ट, दीप हबोँला, सुंदर सिंह कैडा, कुंदन नेगी, केवलानंद जोशी, नायू सिंह बोरा,जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप सिंह भोज, महामंत्री महेश सिंह शाह और महेश सिंह उपाध्यक्ष मनोहर जोशी, सुभाष सिंह नेगी, सुंदर सिंह और श्रीमती दीपा चौधरी तथा मंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, विनोद जोशी, उमा आर्य, गीता चौधरी व नंदन सिंह सहित कोषाध्यक्ष शेखर चंद्र डोरवी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में द्वाराहाट मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।