देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक बीएसएफ (BSF) जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और इच्छामृत्यु की मांग की है।
राष्ट्रपति को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामने आई जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह औरैया जिले के थाना सहार के पुर्वा रावत गांव का रहने वाला है। बीएसएफ के जवान मुहम्मद दस्तगीर कुरैशी छुट्टी लेकर घर आया है और वह मदद की गुहार लगा रहा है। जवान ने जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर एक वीडियो बनाया। इसके लिए जवान ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसमें जवान ने अपनी आपबीती बताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फौजी ने अपनी पत्नी की तरफ से लगाए गए झूठे मुकदमों से तंग आकर और न्याय न मिलने के कारण इच्छा मृत्यु की मांग की है।
लगाए गए सारे आरोप बताए फर्जी
जवान ने पत्र में बताया कि उसकी शादी कानपुर देहात जिले के थाना अकबरपुर के बारा गांव मे रहने वाले इस्तियाक की बेटी के साथ 14 दिसंबर साल 2015 में मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी। बताया कि शादी के कुछ सालो बाद ही पत्नी ने मेरे ऊपर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जो अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है, जिसके बाद भी जवान की पत्नी ने उसके पर अन्य मुकदमे दर्ज कराए हैं। जवान का आरोप है कि उसके ऊपर लगाए गए तमाम मुकदमे फर्जी हैं। कानपुर देहात जिले केथाना अकबरपुर और थाना रूरा में लिखाए गए अलग-अलग मुकदमों की जांच जनपद कानपुर देहात की पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस की तरफ से जांचकर अंतिम रिपोर्ट भी लगा दी गयी थी, लेकिन मेरी पत्नी ने न्यायालय में पिटीशन दाखिल कर मेरे और मेरेपरिवार को जेल भिजवा दिया था। अब सेना के जवान मुहम्मद दस्तगीर कुरैशी को अपने परिवार वालों की जान का खतरा भी सता रहा है। जिसके लिए सिपाही न्याय के लिए दर दर भटक रहा है और न्याय न मिलने पर देश के जवान ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
की यह मांग
जिस पर जवान ने लिखा है कि पत्नी की तरफ से उसके ऊपर लगाए गए सभी मुकदमों की या तो सीबीआई जांच हो या फिर उसे इच्छा मृत्यु दे दी जाए।