April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का लम्बा रहा है इतिहास- डीएम नितिन सिंह भदौरिया

आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने भारत की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगॉठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय संग्रहालय में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों एवं उनके जीवनवृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

15 अगस्त से पहले विभिन्न राज्यों के जनपदों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम होंगे आयोजित-

15 अगस्त, 2022 को भारत की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर उससे पूर्व देश भर में विभिन्न राज्यों के जनपदों में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में आज जनपद में राजकीय संग्रहाल में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों पर आधारित प्रदर्शनी के साथ किया गया।

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता-

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के साथ ही जनपद में भी कई महान सेनानी हुए है जिनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जनपद अल्मोड़ा में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का लम्बा इतिहास रहा है जिसे आज याद किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों और बलिदान को याद किया गया।

अमृत महोत्सव कई कार्यक्रम होंगे आयोजित-

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के जीवनवृत्त पर आधारित नुक्कड़ नाटक, विचार गोष्ठी, निबन्ध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिससे अमृत महोत्सव की परिकल्पना साकार हो सके।

इस अवसर पर यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिहं चौहान, संग्रहालय के वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी, अखिलेश मौर्या, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह ठठोला, भगवती बिष्ट व संग्रहालय के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।