हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई का विस्तार, मोइन खान जिला उपाध्यक्ष मनोनीत, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई का विस्तार किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने सौंपा नियुक्ति पत्र

जिसमें मोइन खान को नैनीताल जिले का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं युवा प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता व युवा जिलाध्यक्ष नितिन खुलवे की संस्तुति और युवा प्रदेश प्रभारी आफताब आलम के अनुमोदन से प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मोइन खान को नियुक्ति पत्र सौंपा।

किया स्वागत

मोइन खान ने अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से अधिक अधिक अल्पसंख्यक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। मोइन खान के मनोनयन पर अनिल खंडेलवाल ,जगमोहन चिलवाल, राजकुमार केसरवानी,अजय कृष्ण गोयल,पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली,ने स्वागत किया हैं।