March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

हल्द्वानी: 10 लाख दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न, महिला ने पति और भाभी पर लगाए ये गंभीर आरोप

हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। महिला के इनकार से पति ने अपनी ही पत्नी से संबंध छोड़ दिए। यही नहीं इसके बाद अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध बना लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी के समय भी लिया था दहेज

पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की 11 जुलाई 2020 को गौजाजाली उत्तर क्षेत्र के एक व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बाद से पति, सुसर, सास, जेठ, देवर, जेठानी दहेज के लिए मानसिक व शरीरिक रूप से उत्पीड़न करने लग गए। दहेज में 10 लाख रुपये लाने के बाद ही परिवार के सदस्य की मान्यता देने की बात करने लग गए। महिला के इनकार करने पर पति ने भी अपनी पत्नी से दूरियां बना ली।

महिला ने पति भाभी पर लगाए गंभीर आरोप

महिला का आरोप है कि जब जेठ घर से बाहर जाते थे तो उसका पति अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराली उसके जान के दुश्मन बन गए। ससुरालियों का उत्पीड़न ज्यादा ही बढ़ गया तो 26 सितम्बर 2021 को अपने मायके आ गई। इसके बाद काफी समय तक इंतजार करते रही कि ससुरालियों को अक्ल आ जाएगी, लेकिन आज तक कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस का सहारा लिया। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।