हल्द्वानी: आगामी 14 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा साथी संगठन का स्थापना दिवस, कार्यक्रम के संबंध में हुई बैठक

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में रविवार दिनांक 26 अक्टूबर 2025 प्रातः7:00 बजे से साथी संगठन के सप्ताहिक जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गणपति बैंक्विट हॉल मुखानी रोड पर संगठन के चौथे स्थापना दिवस एवं दीपावाली मिलन कार्यक्रम के संबंध में एक आवश्यक बैठक आयोजित की।

यह रहें मुख्य अतिथि

यह बैठक संगठन के संरक्षक लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विशिष्ट अतिथि मुक्तिधाम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं पत्रकार राजकुमार केसरवानी के विशिष्ट अतिथि तथा संगठन के महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया के संचालन में निम्न अनुसार कार्यक्रम का आगाज किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक का आयोजन

बैठक में संगठन के सभी सदस्यों के दीपावली मिलन कार्यक्रम के उपरांत सर्व सहमति से संगठन का चौथा स्थापना दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने पर सहमति बनी। जिसमें संगठन के कोषाध्यक्ष  जगदीश चंद्र खोलिया को स्थापना दिवस कार्यक्रम के स्थल चयन की जिम्मेदारी दी गई। आनंद सिंह ठठोला ने स्थापना दिवस में समाज में विशिष्ट कार्य से जुड़े संगठनों व्यक्तियों को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम बनाने पर संगठन को सुझाव दिए।

रहें उपस्थित

इस कार्यक्रम में आनंद सिंह रावत,डीडी शर्मा, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, मोहन चंद्र पांडे, पूरन सिंह महराजी, भुवन चंद्र जोशी, मोहन सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह बोरा आदि  सदस्य उपस्थित रहे।