October 1, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आईएएस अनूप चंद्र पाण्डेय बने नए चुनाव आयुक्त

राष्ट्रपति ने श्री अनूप चंद्र पाण्डेय, आईएएस (से.नि.) (उत्तरप्रदेश संवर्ग) को भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने की तारीख से उनका कार्यकाल प्रभावी होगा। इस सम्बंध में एक अधिसूचना विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने कल जारी की थी।

आईएएस अनूप चंद्र पांडेय से जुडी जानकारी

अनूप चंद्र पांडेय का 15 फरवरी 1959 को पंजाब के चंडीगढ़ में इनका जन्म हुआ था। अनूप चंद्र पांडेय ने  मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मैटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए की उपाधि भी ली हुई है। 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त होने से पहले पांडेय उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास विभाग में आयुक्त के रूप में सेवा दे चुके हैं।

2019 में अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे

बताते चले कि 2019 में अनूप चंद्र पांडेय उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे। हालांकि, योगी सरकार ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा के रिटायर होने के बाद से 3 सदस्यीय कमिशन में एक पद खाली था। अब अनूप चंद्र की नियुक्ति के बाद तीनों पद भर गए हैं।

error: Content is protected !!