मित्र शक्ति अभ्यास के अंतर्गत भारत और श्रीलंका 4 अक्टूबर से एक संयुक्त सैन्य अभियान शुरू करने जा रहे हैं। मित्र शक्ति अभ्यास के आठवें संस्करण का आयोजन श्रीलंका के अंपारा स्थित कांबैट ट्रेनिंग सेंटर में 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किया जाएगा।
भारतीय सेना की टुकड़ी संयुक्त अभ्यास के लिए पहुंची श्रीलंका
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि मित्र शक्ति अभ्यास का आठवां संस्करण श्रीलंका के अमपारा में कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल में 4 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मित्र शक्ति अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी रविवार को श्रीलंका पहुंच गई है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस संयुक्त अभ्यास को सामरिक अभ्यास और व्यावहारिक चर्चा के जरिए संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों को शामिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस अभ्यास से दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी।