माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन की चपेट में आया भारतीय नौसेना का एक दल, छह लापता

उत्तराखंड में स्थित माउंट त्रिशूल पर आरोहण के दौरान शुक्रवार तड़के भारतीय नौसेना का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए हैं।

बचाव दल घटनास्थल की ओर हुआ रवाना

घटना‌ की जानकारी प्राप्त होने पर उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का एक बचाव दल प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में पर्वतारोहियों की खोज में घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है। कर्नल बिष्ट ने बताया कि टीम जोशीमठ पहुंच गई है लेकिन मौसम खराब के चलते वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। उनका कहना है मौसम ठीक होते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।