स्थानीय स्टेडियम में चल रही अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट ने विश्विद्यालय परिसर बागेश्वर को 207 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया ।
लोहाघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत प्राप्त की
यह जीत लोहाघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राप्त की । लोहाघाट ने 283 का लक्ष्य दिया जिसमें विमल ने 67 रन कमल अधिकारी ने 53 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया । बागेश्वर की ओर से चेतन रावत और पवन रावत ने 3-3 विकेट झटके । जवाब में बागेश्वर की टीम 75 रन में पूरी टीम आऊट हो ग्ई । सर्वाधिक रन 20 पवन रावत के रहे । लोहाघाट की ओर से मनोज सामंत व विमल मेंहरा ने 3-3 और नीरज ने दो और प्रियांशु व मनमोहन ने 1-1 विकेट लिया ।
खिलाड़ियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया
निर्णायक / अंपायर की भूमिका में नीरज सोन, नरेंद्र सिंह भंडारी स्कोरर रक्षित रावत व कमलेश कुमार रहे । इस अवसर पर आयोजक सचिव श्री के रूप में ए० के यादव डायरेक्टर ग्रीन ऑडिट एवं विभागध्यक्ष वाणिकी ने खिलाड़ियों द्वारा परिचय प्राप्त किया गया । साथ में चयनकर्ता वि०वि० शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे ।
मौजूद लोग
इस अवसर पर आयोजक सचिव श्री लियाकत अली, श्याम भट्ट, ए० के ० टम्टा, डॉ० ओम प्रकाश, योगेंद्र धोनी, हरीश गोस्वामी, हरेंद्र प्रसाद, दीपक रौतेला, पुष्कर जमियाल, पंकज बिष्ट, पंकज रौतेला, प्रेमा सिंह, कृष्णा कुमार, आन लाहीन स्कोरर, कमलेश मुख्य रूप से उपस्थित थे ।