देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है।
जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का आयोजन रद्द कर दिया है। आज से आईपीएल सीजन 18 का कोई मैच आयोजित नहीं होगा। बोर्ड ने केंद्र और सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह के बाद यह फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत की। जिसमे उन्होंने आईपीएल के स्थगित की पुष्टि की और कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि देश युद्ध की स्थिति में हो और क्रिकेट खेला जा रहा है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आईपीएल को 1 हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। हालात सामान्य होने पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।