प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने आज दिनांक- 18.12.2022 को आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कुल 39 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पर्याप्त पुलिस बल का व्यवस्थान किया गया था।
किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे
परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी में समय से पहुंचने व अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से चेकिंग फ्रिस्किंग करने, किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए थे।
परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
CO व SHO को लगातार भ्रमणशील रहकर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को गाइड करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी के परिणाम स्वरूप जनपद में कुल 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई हैं ।