March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

सुबह की ताजा खबरें (15 सितंबर, इंजीनियर दिवस)

★ लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

◆ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।

◆ ब्रिस्टल में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम ट्वेंटी-20 महिला क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

◆ भारत और फ्रांस हिन्द प्रशांत त्रिस्तरीय विकास सहयोग की दिशा में काम करने पर सहमत।

◆ पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन कल तक किए जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशें इस साल पहली मई से प्राप्‍त की जा रही हैं।

◆ मुंबई सिटी ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में मुंबई सिटी ने मोहम्मडन स्‍पोर्टिंग फुटबॉल क्‍लब को एक-शून्‍य से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

◆ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने भारत,अमरीका के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्‍होंने उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के साथ ही तकनीकी, औद्योगिक सहयोग बढाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किये।

◆ मस्कट से कोच्चि जाने वाले एयर इंडिया के विमान के इंजन में आग लगने के बाद यात्रियों को उड़ान भरने से कुछ देर पहले मस्कट हवाई अड्डे पर सुरक्षित निकाल लिया गया। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान में 141 यात्री, चार शिशु और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

◆ भारत ने अपने खिलाफ दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार के लिए, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के मंच का दुरुपयोग करने के लिए पाकिस्‍तान की आलोचना की। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पवन बधे ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए बयान को निराधार बताते हुए खारिज किया।

◆ बिहार के बेगूसराय जिले में दो बंदूकधारियों द्वारा की गई हिंसात्‍मक कार्रवाई के बाद ड्यूटी में चूक के कारण 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। जिले में मंगलवार को कई स्थानों पर बाइक पर सवार चार अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए थे।

◆ गुजरात में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से 7 श्रमिक मारे गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्‍यक्ति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। अहमदाबाद के महापौर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

◆ श्रीनगर के नौगाम इलाके में जारी मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे,उनकी पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नज़र और शाहिद अहमद के रूप में हुई।वे पश्चिम बंगाल के मुनीर उल इस्लाम नाम के एक मजदूर पर 2 सितंबर को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामिल थे।

◆ 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है। इसका आयोजन नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में किया जाएगा।

◆ लंबी जांच के बाद यूरोपीय आयोग ने गूगल को प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया और उस पर 4.34 अरब यूरो का एंटीट्र्स्ट जुर्माना मांगा है।

◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन का दौरा करेंगी।