सुबह की ताज़ा खबरें (16 जून)

★सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया ने भारत में बनाई अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन नोवावैक्स को 90% असरदार बताया।

★अयोध्या में राम मंदिर के लिए ज़मीन ख़रीद में घोटाले को विश्व हिंदू परिषद ने किया ख़ारिज, अध्यक्ष आलोक कुमार बोले विपक्ष लोगों को कर रहा गुमराह।

★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में लेंगे हिस्सा।

★ ब्रिस्टल टेस्ट मैच में भिड़ेंगी भारत-इंग्लैंड की महिला टीमें।

★ NATO नेताओं की ब्रसल्ज़ में हुई बैठक में चीन के सैन्य ख़तरों कोलेकर चेताया गया। चीन के व्यवहार को चुनौती कहा गया।

★ सऊदी अरब का ऐतिहासिक फ़ैसला, महिलाओं को बग़ैर मेहरम (पुरुष अभिभावक) हज पर जाने की अनुमति मिली।

★ शोधकर्ताओं ने कोहरे में भी वस्तुओं के चित्रांकन (इमेजिंग) का एक बेहतर तरीका खोजा।

★ भारतीय सेना ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर किया सैन्य ट्रेन का सफल परीक्षण।

★ निर्वाचन आयोग ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया।

★ बंदरगाह, जहाजरानी तथा जलमार्ग मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारत में सी प्लेन सेवाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

★ भारत सरकार के नेफेड ने स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए फोर्टिफाइड ब्रैन राइस तेल लॉन्च किया।

★ कोरोना महामारी की वजह से भारत के मुसलमान इस बार हज नहीं कर पाएंगे।

★ सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इटली के दो नौसैनिकों द्वारा मारे गए दो मछुआरों की हत्या के सभी मामलों को बंद करने का आदेश दिया।

★ चिराग पासवान को बड़ा झटका, पशुपति कुमार पारस बने लोजपा संसदीय दल के नए नेता।