सुबह की ताज़ा खबरें (6 जुलाई)

★भारतीय पहलवान रवि दहिया ने तोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती के 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी को चार के मुकाबले पांच गोल से हरा कर कांस्य पदक जीता।

★देशभर से पदक जीतने पर बधाईयों का तांता । प्रधानमंत्री ने कहा राष्ट्र को खिलाड़ियों पर गर्व और इनकी सफलता से देश को प्रेरणा मिलेगी।

★ संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों के मुद्दे पर दिनभर के लिए स्थगित ।

★प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- देश कोविड महामारी से मजबूती से मुकाबला कर रहा है।

★ भारत ने कोविड टीकाकरण अभियान में नया कीर्तिमान स्थापित किया। 49 करोड़ से अधिक टीके लगाये गए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव तीन सात प्रतिशत हुई।

★ बम्बई उच्च न्यायालय ने कहा- महाराष्ट्र सरकार लोकल ट्रेन में यात्रा के लिए दोनों टीके लगवा चुके लोगों कोटीकाकरण कार्ड जारी करें।
★ असम और मिजोरम अंतर्राज्जीय सीमा क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए सहमत केन्द्रीय बलों की तैनातीका स्वागत किया।

★ भारत ने पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी को बुलाकर पाकिस्तान में एक मंदिर में हिंसक हमले पर कडा विरोध जताया।

★ थाईलैंड ने समुद्री प्रवाल को नुकसान से रोकने के लिए अपने सभी राष्ट्रीय समुद्री उद्यानों में सनस्क्रीन लोशन पर प्रतिबंध लगाया।

★रेनबो नेशन कहा जाने वाला दक्षिण अफ़्रीका हिंसा की आग में झुलस रहा है।

★ बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के पांच लोगों की भूमि विवाद में हत्या।

★ पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला, इलाक़े में सुरक्षाबल तैनात।

★ कुमार मंगलम बिड़ला ने वोडाफोन आइडिया का चेयरमैन पद छोड़ा, शेयर में भारी गिरावट आई।

★ आर्टिकल 370 हटने के दो साल हुए पूरे।

★ भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत समुद्र में उतरा।

★ भारत में बनी दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, बीआरओ ने 19300 फीट की ऊंचाई पर बनाई मोटरेबेल रोड