4,964 total views, 2 views today
● साक्षरता के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है ।
◆ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोच्चि मेट्रो रेल के दूसरे चरण के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से कक्कानाड होते हुए इंफोपार्क तक 11 दशमलव 17 किलोमीटर लम्बे इस मेट्रो मार्ग पर 11 स्टेशन होंगे।
◆ मंत्रालय में संयुक्त सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में कर्नाटक गए अंतर-मंत्रालयी दल को आज मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जुलाई और अगस्त के दौरान बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी।
◆ भारत ने बांग्लादेश के व्यापारिक समुदाय को अन्य देशों में अपना सामान भेजने के लिए भारतीय बंदरगाहों का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया है।
◆ प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के नज़दीक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इंडिया गेट के पास छतरी के नीचे 28 फीट की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी।
◆ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2025 तक देश से तपेदिक उन्मूलन अभियान को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री तपेदिक मुक्त भारत अभियान को वर्चुअल माध्यम से शुरू करेंगी। आयोजन के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू नि-क्षय मित्र पोर्टल का भी शुभारंभ करेंगी।
◆ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG-2022 के नतीजे घोषित किए।
◆ कल रात एशिया कप में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकट से हराया।
◆ कोंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को भारत के लोगों की आवाज़ को सुनने के लिए डिजाइन किया गया है। हम RSS और भाजपा की तरह भारत के लोगों की आवाज़ को दबाना नहीं चाहते, हम भारत के लोगों को सुनना चाहते हैं।
◆ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह टोक्यो पहुंचे। वे आज भारत-जापान की दूसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे। इसके अलावा वे जापानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
◆ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित इकोनॉमिक फोरम के मंच से पश्चिमी देशों को खूब बातें सुनाई है। पुतिन ने जोर देकर यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध से रूस को फायदा हुआ है।
◆ आयकर विभाग देशभर में कई राजनीतिक पार्टियों पर छापेमारी कर रहा है। करीब 6 राज्यों के कई शहरों में यह कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि यह पार्टियां गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त हैं और वैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा किए बिना चंदा ले रही हैं।
More Stories
बागेश्वर: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, महिला-बच्ची की निर्मम हत्या, मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस
Health tips: सेहत के लिए फायदेमंद है अदरक, सर्दी जुखाम से लेकर पेट की समस्याएं करें दूर
मौसम अपडेट: उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बर्फबारी के आसार