नैनीताल: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काफल वेब सीरीज के मुहूर्त शार्ट का किया शुभारंभ, कहा उत्तराखंड बनेगा फिल्म हब

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल में वेब सीरीज काफल की शुटिंग चल रही है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं।

नई नीति आने के बाद बेहतर होंगी व्यवस्थाएं

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे। जिस पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित किया जायेगा। जिसमें नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है।