नैनीताल: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज-2026’ के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर मुक्तेश्वर स्थित सुकमा रिजॉर्ट में भव्य गाला डिनर का आयोजन किया गया।
कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे सभी 80 साइकिलिस्टों का स्वागत किया और उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश-दुनिया के लोगों को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान, रीति-रिवाजों और जैव विविधता को करीब से जानने का अवसर मिलता है। इससे ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होते हैं। सीएम ने विश्वास जताया कि यह आयोजन उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा।